बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और बिजली दरों में राहत की मांग; कालाबाजारी-जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की मांग

नामली। रतलाम/ पुलिस दर्पण

नामली, रतलाम। बढ़ती महंगाई से आम नागरिकों को हो रही परेशानी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नामली एवं शहर कांग्रेस कमेटी नामली की ओर से राज्यपाल के नाम तहसीलदार नामली को ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में आम नागरिक लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री, शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। वहीं बिजली की बढ़ती दरों के कारण भी आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, नौकरीपेशा एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से परिवार का पालन-पोषण एवं बच्चों की शिक्षा सहित अन्य आवश्यक खर्च वहन करना कठिन होता जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि आमजन को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार आम नागरिकों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!