रक्षक ही बना भक्षक : जैन मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड निकला पुजारी

जैन मंदिर से चोरी का खुलासा : पुलिस ने 94 हजार रुपये सहित तीन आरोपियों को दबोचा

जावरा / रतलामपुलिस दर्पण
पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखेड़ा स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई भगवान सिद्ध चक्र की चांदी की प्रतिमा एवं हार बेचकर प्राप्त किए गए 94 हजार रुपये जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को सुखेड़ा के जैन मंदिर के पुजारी विशाल बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 4 बजे मंदिर की छत पर सफाई कार्य के दौरान घंटी बजने की आवाज सुनकर नीचे आए तो एक अज्ञात युवक मंदिर से निकलता दिखाई दिया। बाद में जांच करने पर भगवान की लगभग 180 ग्राम वजनी चांदी की सिद्ध चक्र प्रतिमा एवं करीब 13 ग्राम वजन का सोने का हार गायब मिला। शिकायत पर थाना पिपलोदा में अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 305(डी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी संदीप मालवीय तथा थाना प्रभारी पिपलोदा रमेश कोली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम प्रभारी चौकी प्रभारी सुखेड़ा उपनिरीक्षक राजू सखोड़ को बनाया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध युवक मुंह पर मास्क लगाए नजर आया। जांच के दौरान संदेह मंदिर में पूजा कार्य करने वाले पुजारी विशाल बैरागी पर गया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में विशाल बैरागी ने स्वीकार किया कि उसने अपने पुराने मित्र सुनील चौहान निवासी गरियाखेड़ी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

पूछताछ में सामने आया कि विशाल बैरागी ने मंदिर में स्थापित भगवान आदिनाथ की मूर्ति पर रखा सोने का हार एवं सिद्ध चक्र की प्रतिमा चोरी कर सुनील चौहान को दे दी थी। बाद में सुनील ने अपने साथी दीपक टेलर निवासी महलगढ़, जिला मंदसौर के माध्यम से हार दिल्ली में बेच दिया। बिक्री से प्राप्त 94 हजार रुपये आपस में बांट लिए गए।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चांदी की सिद्ध चक्र प्रतिमा बरामद कर 94 हजार रुपये नकद जब्त किए तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विशाल बैरागी (26 वर्ष), निवासी ग्राम बुढ़ा, थाना नारायणगढ़, हाल मुकाम सुखेड़ा
  2. सुनील चौहान (26 वर्ष), निवासी ग्राम गरियाखेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर
  3. दीपक टेलर (27 वर्ष), निवासी ग्राम पंधेरा, थाना महलगढ़, जिला मंदसौर

जब्त मशरूका:

  • चांदी की भगवान सिद्ध चक्र प्रतिमा (वजन 180 ग्राम)
  • चोरी का सोने का हार
  • बिक्री से प्राप्त 94,000 रुपये नकद

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली, उपनिरीक्षक राजू सखोड़, आरक्षक विजयपाल सिंह, प्रेम मीणा, अभय चौहान, जितेंद्र माली, कमल सिंह, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं आरक्षक तुषार सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!