तहसील में अपर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन पर दिखाई सख्ती

पुलिस दर्पण | रतलाम

रतलाम। जिले की बाजना तहसील में शनिवार को अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन, नामांतरण, बंटवारा तथा अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने तहसीलदार मनीष जैन से फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि पटवारियों के माध्यम से ग्रामवार किसानों की सूची तैयार की जा रही है तथा जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शेष है, उनकी कारण सहित अलग सूची बनाई जा रही है। इस व्यवस्थित कार्यप्रणाली की अपर कलेक्टर ने सराहना करते हुए अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!