शीध्र फास्ट ट्रैक विशेष पॉक्सो अदालत से सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग
देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश
बैतूल। विगत दिनों निजी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई कथित घटना को लेकर शहर में आक्रोश है। घटना के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में नागरिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शिवाजी चौक पर एकत्रित हुए। यहां से सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा।
उच्च स्तरीय जांच की मांग
राजेश गावण्डे ने बताया कि ज्ञापन में मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक विशेष पॉक्सो अदालत में कराते हुए शीध्र दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। नागरिकों का कहना है कि संवेदनशील मामले में जांच और न्यायिक प्रक्रिया तेजी से पूरी होनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके एवं इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नही हो ।
ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश गावण्डे, हेमा चौहान, सोनू घोटे , गौरी बालापुर, मीरा एंथोनी, नवनीत श्रीवास, संदीप धुर्वे, हेमंत वागद्रे, हेमंत पगारिया, आजायब राव झरबड़े ,दीपक मालवीय, रितेश शुक्ला, तरुण वैद्य, पवन मालवीय, सौरभ ठाकुर, आनंद चौधरी, आशीष साहू, जमील अली, नवनीत श्रीवास, सरफराज खान, डॉ. वैभव सावले, विनीत शर्मा, संजय नगदे ,वैभव काले, बंटी ठाकुर, मनीष देशमुख, दीपक पवार, बेंडू कुम्हार, राजकुमार ठाकुर, संजय नगदे, वसीम कुरैशी, आशीष पवार, सूरज यादव और नितिन अग्रवाल सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

