जिला न्यायालय परिसर में ‘पंच-ज’ अभियान के तहत पौधारोपण संपन्न।

आगर-मालवा / पुलिस दर्पण

आगर-मालवा । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डी.एस. चौहान के निर्देशानुसार ‘पंच-ज’ अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर आगर-मालवा में फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डी.एस. चौहान ने कहा कि ‘पंच-ज’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन, एवं जन, आदि का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण में सहभागिता निभानी चाहिए।न्यायालय परिसर में रोपित किए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने न्यायालयीन कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अश्विनी सिंह, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती मोनिका यादव, व्यवहार न्यायाधीश सुश्री प्रियंका चौहान,सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!