अमलाई हत्याकांड में शहडोल पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

विकास पाण्डेय पुलिस दर्पण न्यूज़ शहडोल

अमलाई हत्याकांड में शहडोल पुलिस का बड़ा एक्शन: SP संजय अग्रवाल के निर्देशन में TI भूपेंद्रमणि पांडे की टीम को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी को पनाह देने वाले 2 सलाखों के पीछे!

शहडोल । कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों और उनके मददगारों के खिलाफ शहडोल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा संदेश दिया है। अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन और अमलाई थाना प्रभारी (TI) भूपेंद्रमणि पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की फरारी में मदद करने वाले दो शातिर सह-आरोपियों को धर दबोचा है।
SP डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के कड़े तेवर, गठित की विशेष टीम
13 जुलाई को रामपुर में हुई गोलीबारी की घटना और उपचार के दौरान पीड़ित दुकानदार की मौत के मामले को एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ के लिए बिना समय गंवाए विशेष टीमों का गठन किया और अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडे को सख्त निर्देश दिए कि वारदात में शामिल किसी भी दोषी या मददगार को बख्शा न जाए।
TI भूपेंद्रमणि पांडे की रणनीति आई काम, पनाह देने वाले दबोचे गए
एसपी के निर्देशों पर अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडे और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र का जाल बिछाया। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी राजकुमार शर्मा को छिपाने, सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराने और पुलिस से बचाने में दो सह-आरोपियों की सक्रिय भूमिका थी।
थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडे की टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों मददगारों को हिरासत में ले लिया:
पवन मिश्रा (33 वर्ष) — निवासी ग्राम बैरिहा, थाना बुढ़ार।
सतीश सोनी (35 वर्ष) — निवासी Ward No. 2, सोनी मोहल्ला, थाना सोहागपुर।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
मुख्य आरोपी की उल्टी गिनती शुरू, पुलिस दे रही लगातार दबिश
अमलाई पुलिस का यह एक्शन स्पष्ट करता है कि जिले में अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी राजकुमार शर्मा की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
पुलिस का सख्त संदेश: “अपराध करना जितना बड़ा जुर्म है, अपराधी को पनाह देना भी उतना ही बड़ा अपराध है। कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!