कृषि विभाग से सेवानिवृत्त, स्थानांतरित अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान

कृषि विभाग में कई वर्षों की सेवाएं देते हुए शासकीय सेवा से हाल ही में सेवानिवृत एवं स्थानांतरित कर्मचारियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान कर विदाई दी गई।

सागर / पुलिस दर्पण

उपसंचालक कृषि द्वारा कृषि विभाग सागर से हाल ही में सेवानिवृत हुए श्री अरविंद कुमार गुप्ता वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मालथौन श्री संतोष कुमार जैन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जैसीनगर श्री जे एल विश्वकर्मा प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहतगढ़, श्री हरगोविंद विश्वकर्मा कृषि विस्तार अधिकारी खुरई , श्री जे पी वंशकार कृषि विस्तार अधिकारी शाहगढ़ श्री रंजीत सिंह ठाकुर कृषि विस्तार अधिकारी जैसीनगर का शाल ,श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान कर विदाई दी गई।

सागर जिले से भोपाल स्थानांतरित सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह राजपूत व श्रीमती नेहा सोहगौरा को उपसंचालक कृषि ने सेवा सम्मान पत्र देकर विदाई दी।
सेवानिवृत्ति व स्थानांतरित अधिकारी कर्मचारी ने विभाग में लंबे समय के अनुभवों को साझा किया । विभाग से मिले अपनेपन व स्नेह के पलों को याद करते हुए सभी भावुक हुए ।
सहायक रसायन विशेषज्ञ एस बी सिंह,सहायक बीज परीक्षण अधिकारी संजय पाठक, सहायक संचालक कृषि सागर जय दत्त शर्मा , कुमुद बुनकर,अंकित रावत,अनुविभागीय कृषि अधिकारी सागर अनिल राय सहित संभागीय व जिला स्तर के समस्त कार्यालयीन स्टाफ ने भी सेवानिवृत्ति व स्थानांतरित अधिकारी/ कर्मचारियों का अभिनंदन कर विदाई दी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!