आगर- मालवा / पुलिस दर्पण
पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आगर में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 200 विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा विषयक प्रश्न पूछे तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को तत्काल उपहार देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही साइबर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,
आइए, स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने में सहभागी बनें।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें।

