जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक की पहल, सीएम हेल्पलाइन की 15 शिकायतों का मौके पर निराकरण

नीमच / पुलिस दर्पण

जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सीएम हेल्पलाइन की 15 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया।

शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई में जिले भर से आए लगभग 64 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर में शिकायतों के समयबद्ध समाधान, पारदर्शिता एवं आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की इस संयुक्त पहल से आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच उपलब्ध हुआ, जिससे शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को गति मिली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!