देवीनाथ लोखंडे सह संपादक दक्षिण मध्यप्रदेश
बैतूल/आमला। बस स्टैंड आमला से चोरी हुई Yamaha R-15 मोटरसाइकिल के मामले में आमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में आमला पुलिस ने यह कार्रवाई की।
घर के सामने खड़ी बाइक हुई थी चोरी
पुलिस के मुताबिक फरियादी प्रथम सोनकुसरे निवासी बस स्टैंड आमला ने अपनी ग्रे कलर की Yamaha R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5871 को 22 जुलाई को घर के सामने खड़ा किया था। 26 जुलाई की सुबह बाइक मौके से गायब मिली। शिकायत पर आमला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हाईवे स्थित टोल प्लाजा के CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। आरोपियों की पहचान कुणाल उर्फ लक्की और शक्ति के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना कोतवाली, जिला सिवनी के एक अन्य अपराध में गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में आमला क्षेत्र से Yamaha R-15 चोरी करने की बात सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
आरोपी के खिलाफ कई जिलों में अपराध दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी कुणाल उर्फ लक्की पिता हरिशंकर गौतम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जाटाछापर, जिला छिंदवाड़ा के विरुद्ध बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में एक दर्जन से अधिक चोरी के अपराध पंजीबद्ध हैं। इससे वाहन चोरी के अंतरजिला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका को बल मिला है।
दूसरे आरोपी की पहचान शक्ति पिता रंजीत कनौजिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्रामF भौकई, जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
90 हजार की बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर Yamaha R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5871, ग्रे कलर, अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बरामद की है।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक संजय बैन, प्रधान आरक्षक बसंत उईके, आरक्षक आदेश कवरेती और आरक्षक रोहित कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की वाहन मालिकों से अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े करें और सुरक्षा लॉक वg एंटी-थेफ्ट डिवाइस का उपयोग करें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैतूल पुलिस ने कहा है कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

