मूणत पब्लिक स्कूल में रेडक्रॉस का सीपीआर प्रशिक्षण, 200 विद्यार्थियों ने सीखी जीवनरक्षक तकनीक

रतलाम / पुलिस दर्पण
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रतलाम द्वारा मूणत पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे, डॉ. कृष्णकांत पाटीदार एवं उनकी टीम द्वारा दिया गया। विशेषज्ञों ने हृदयाघात तथा अन्य आपात स्थितियों में सीपीआर देने की सही प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक विनोद मूणत के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात सुबाहु मूणत एवं शोभीत मूणत ने अतिथियों का स्वागत किया। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने अपने संबोधन में कहा कि सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, क्योंकि समय पर दिया गया सही उपचार किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सीपीआर की व्यावहारिक तकनीकों को सीखा। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष संजय लुनिया, संचालक एवं प्रवक्ता हेमंत मूणत, दिनेश बरमेचा सहित सोसायटी के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक एवं प्रवक्ता हेमंत मूणत द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!