थमेगा कारोबार,आस्था के रंग में रंगेगा नामली — कुमावत समाज का भव्य वार्षिक उत्सव।

नामली, रतलाम। पुलिस दर्पण

नामली, रतलाम। कुमावत समाज के आराध्य भगवान श्री चारभुजानाथजी के पांच दिवसीय अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति 21 अगस्त शुक्रवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के बीच होगी। वार्षिक उत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। धार्मिक नगरी नामली में कल सुबह 9 बजे यज्ञ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दोपहर 3 बजे भगवान श्री चारभुजानाथजी की नगर भ्रमण शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शाम 5 बजे मंदिर पहुंचेगी।

शोभायात्रा के सम्मान में प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय

कुमावत समाज के पंच एवं युवा संगठन के निर्णय के अनुसार शोभायात्रा के दौरान समाज के सभी प्रतिष्ठान सुबह से शाम तक बंद रहेंगे। समाजजनों से आयोजन में सहभागिता कर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है।

महाआरती के बाद होगा प्रसादी वितरण

शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी। इसके पश्चात भगवान श्री चारभुजानाथजी, हनुमानजी, भोलेनाथजी और नाग बाबाजी की महाआरती की जाएगी। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।
कुमावत समाज का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देगा। नगर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!