मंदसौर | पुलिस दर्पण
मंदसौर । जिले के थाना दलौदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक पाउडर एवं 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा स्कूटी और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारीख बेगेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
दलौदा-धुंधड़का रोड स्थित श्मशान घाट के पास एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार एक पुरुष और एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक पाउडर तथा 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी….
शिवा उर्फ शिवनारायण परिहार (34 वर्ष), निवासी अंबिका नगर, दलौदा।
नीलू, पत्नी शिवा उर्फ शिवनारायण, (31 वर्ष), निवासी अंबिका नगर, दलौदा।
जब्त सामग्री….
30 ग्राम स्मैक पाउडर (अनुमानित कीमत ₹3 लाख)
3.100 किलोग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹6 हजार)
एक्टिवा स्कूटी
दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अपराधों के मामले दर्ज होना सामने आया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि रविंद्र प्रताप डांगी सहित थाना दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

