सावन में महाकाल दर्शन को रेलवे की सौगात उज्जैन-भोपाल के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें, 5 रेगुलर ट्रेनों के फेरे बढ़े

उज्जैन/ पुलिस दर्पण

उज्जैन । सावन माह में देश-विदेश से बाबा महाकाल के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। रेलवे ने उज्जैन-भोपाल के बीच 3 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, साथ ही इंदौर मार्ग से उज्जैन आने-जाने वाली 5 नियमित ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार सावन में प्रतिदिन 2 से ढाई लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए उज्जैन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

बढ़ाए गए टिकट काउंटर….
यात्रियों को लंबी कतारों से राहत देने के लिए स्टेशन पर यूटीएस और पीआरएस काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। मुख्य आरक्षण कार्यालय में एक अतिरिक्त “सिंगल विंडो” काउंटर भी शुरू किया गया है, जहां से आरक्षित और अनारक्षित दोनों टिकट एक साथ मिलेंगे।

स्टेशन बना ‘नो-व्हीकल जोन…’
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मुख्य द्वार के सामने अस्थायी रूप से ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। स्टेशन परिसर की पार्किंग बंद कर दी गई है। केवल “पिक एंड ड्रॉप” के लिए एक लेन खुली रखी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और आरपीएफ की तैनाती भी की गई है।रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिलेगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!