…प्रदीप कुमार नायक
जयनगर, मधुबनी। मधुबनी जिले के जयनगर की सामाजिक संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर नगर के पटना गद्दी रोड इस्तिथ माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में आयोजित कार्यक्रम मे नगर के कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
मौके पर उपस्तिथ लोगों ने कहा कि आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने बड़ी कुर्बानियां देकर भारत माता की बेड़ियां काटी। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए एक नए भारत के निर्माण का प्रण लेते हैं। हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का कर्ज चुकाना है, जिन्होंने भारत को आजाद कराने का सपना देखा और जिन्होंने खुद के प्राण न्यौछावर कर दिए, ताकि हम एक स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें। इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक के सभी सदस्य मौजूद रहे। वहीं, झंडोतोलन संस्था के सदस्य ई. आंनद कुमार ने किया। झंडोतोलन के बाद राष्ट्रीय गीत गाया गया एवं देशभक्ति के नारे लगाए गए।
इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार राउत, प्रवीर महासेठ, उपेंद्र नायक, राजेश गुप्ता, परमानन्द ठाकुर, गणेश काँस्यकार, राजेश गुप्ता, सुनील यादव, प्रदीप नायक, कामिनी साह, मुन्नी देवी, सरिता कुमारी, नीलेश सिंह, सुधीर खरगा, सूर्यनाथ महासेठ, मनीष कारक, शम्भू प्रसाद, नवीन साह, विवेक सूरी, सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, प्रथम कुमार, मिथिलेश साह, हर्षवर्धन, सुनील कर्ण, तिवारी जी, संतोष शर्मा, अमित कुमार राउत, सुमित कुमार राउत, एवं नगर के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी एवं महिलाएं एवं अन्य कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने हजारों बोलबम काँवरियों को कराया मुफ्त भंडारा
लगातार दूसरे दिन भी जारी है अन्नदान, आज रात 2 बजे तक फिर होगी सेवा
श्रावण मास में मिथिला के प्रसिद्ध बाबा कपलेश्वर स्थान जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। संस्था द्वारा पटना गद्दी रोड स्थित माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में पिछले 2 दिनों से हजारों बोलबम काँवरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के अनुसार यह भंडारा प्रतिदिन संध्या 5 बजे से शुरू होकर रात्रि 2 बजे तक लगातार चल रहा है। कल भी हजारों काँवरियों ने भोजन ग्रहण किया और आज भी संध्या 5 बजे से रात्रि 2 बजे तक भंडारा जारी रहेगा l इस दौरान दूर-दराज से पैदल आ रहे काँवरियों के लिए गर्म-गर्म भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।
माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, महिला मंच और रक्त रक्षक के सभी सदस्य दोनों दिन रात 2 बजे तक सेवा में जुटे हैं। कतारबद्ध होकर आए काँवरियों को पंक्ति में बैठाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराया जा रहा है। यहाँ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। सबके लिए एक जैसी थाली और एक जैसा सम्मान।
इस पुण्य कार्य में डॉ. सुनील कुमार राउत, प्रवीर महासेठ, उपेंद्र नायक, राजेश गुप्ता, प्रदीप नायक, सुमित राउत, संतोष कुमार सहित समिति के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हैं और स्वयं परोस कर सेवा कर रहे हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “बाबा के भक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य है। आज रात 2 बजे तक भी सभी काँवरियों से आग्रह है कि वे आकर प्रसाद ग्रहण करें। आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि “सेवा वही है जो बिना स्वार्थ और बिना प्रचार के की जाए। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने यह साबित कर दिया कि असली सेवा का मतलब भूखे को भोजन देना हैं l

