गढ़ कैलाश से गूंजा हर-हर महादेव, कलेक्टर-एसपी ने पूजा-अर्चना कर शाही सवारी को दिखाई हरी झंडी

रतलाम। पुलिस दर्पण
रतलाम। सावन के अंतिम सोमवार पर आस्था का उमड़ा सैलाब, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कंधे पर उठाई भगवान गढ़ कैलाश की पालकी सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य शाही सवारी का विधिवत शुभारंभ गढ़ कैलाश मंदिर से हुआ।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने भगवान गढ़ कैलाश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर शाही सवारी की पालकी का पूजन किया और धार्मिक परंपरानुसार सवारी का शुभारंभ कराया। शाही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने गढ़ कैलाश मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की।

उन्होंने जिले में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद कलेक्टर ने स्वयं भगवान गढ़ कैलाश की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर कुछ दूरी तक सहभागिता की। शाही सवारी के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ सवारी में शामिल हुए और भगवान गढ़ कैलाश के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय सहित गढ़ कैलाश मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित शाही सवारी ने धार्मिक आस्था और भक्ति का भव्य स्वरूप प्रस्तुत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!