अंगदान का लिया संकल्प, सीहोर के मांगीलाल बकोडिया बने मानवता की मिसाल

सीहोर। पुलिस दर्पण

सीहोर। समाज में सेवा और मानवता का प्रेरणादायी संदेश देते हुए सीहोर निवासी श्री मांगीलाल बकोडिया ने मृत्यु उपरांत अंगदान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने स्वेच्छा से अंगदान की सहमति प्रदान करते हुए लोगों को जीवनदान देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सुधीर डेहरिया ने श्री बकोडिया को ऑर्गन डोनेशन प्लेज (Pledge) सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “अंगदान महादान है। एक व्यक्ति के अंगदान से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है।”

डॉ. डेहरिया ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अंगदान का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गंभीर रूप से बीमार मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

श्री मांगीलाल बकोडिया का यह संकल्प समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जो दूसरों के जीवन में आशा की नई किरण बन सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने भी आमजन से अंगदान के प्रति जागरूक होकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!