65 पाव देशी शराब, 23 केन बीयर और 20 पाव बैगपाइपर व्हिस्की जब्त, करीब ₹11,580 की मदिरा बरामद
रतलाम। पुलिस दर्पण
रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने रतलाम शहर, शिवनगर, शिवगढ़ एवं ग्रामीण क्षेत्र रावटी में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की।
डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मंडलोई ने बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान 65 पाव देशी मदिरा प्लेन, 12 केन माउंट बीयर, 11 केन बोल्ट बीयर तथा 20 पाव बैगपाइपर व्हिस्की बरामद की गई।
जब्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 11 हजार 580 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। विभाग की टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर निगरानी के साथ ही सूचना के आधार पर आगे भी दबिश एवं तलाशी की कार्रवाई की जाएगी।

