इंडियन ऑयल का बड़ा कदम: अब 10 और 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की होगी एक्सप्रेस होम डिलीवरी

इंदौर। पुलिस दर्पण

इंदौर। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 किलोग्राम क्षमता वाले आधुनिक कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर “इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ (Indane XTRALITE NOW)” की शुरुआत की है। इसके साथ ही 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए भी एक्सप्रेस होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है।

कंपनी के अनुसार, बुकिंग के चार घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा गया है। नए कम्पोजिट सिलेंडर की पारदर्शी बॉडी से उपभोक्ता गैस का शेष स्तर आसानी से देख सकेंगे। यह सिलेंडर हल्का, जंग-रोधी और आधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी।

इंडियन ऑयल के चेयरमैन ए. एस. साहनी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक एलपीजी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!