इन्दौर / पुलिस दर्पण
इंदौर पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा एक चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 22.,जुन को फरियादी शिवशंकर विजयवर्गीय की वैभव नगर कनाड़िया स्थित चंद्रिका ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान पर मुँह पर मास्क तथा सर पर टोपी पहने बिना नंबर की मोटरसाईकिल से शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति आया औऱ ज्वेलरी खरीदने का बोलकर ज्वलेरी दिखाने को कहा फरियादी उस व्यक्ति को ज्वेलरी दिखा रहा था तभी वह व्यक्ति एक सोने की चैन व दो सोने की अंगूठियां उठा कर भाग गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चोरी के अपराध मे आरोपी को पकडने के लिये एक टीम का गठन थाना प्रभारी कनाड़िया के नेतृत्व मैं किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करते एक व्यक्ति लाल रंग की टोपी तथा काले रंग का मास्क लगाकर बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल से ज्वेलरी की दुकान मे आता तथा चोरी की घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से भागते हुये दिखा ।
टीम द्वारा सीसीटीवी व अन्य तकनीकी जांच से आरोपी की तलाश की गयी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना से संदिग्ध मुन्ना बारिया उम्र 25 साल निवासी – ग्राम बोराली जिला बड़वानी ,हाल मुकाम – ग्राम कनाड़िया इंदौर पकडा जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया । आरोपी मुन्ना से चोरी गया मश्रुका एक सोने की चैन , दो सोने की अंगूठी तथा अपराध मे प्रयुक्त शाइन मोटर साइकिल (कुल जप्तशुदा मश्रुका किमती करीब 02 लाख 50 हजार) जप्त की गई ।
प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी कनाड़िया सहर्ष यादव , प्र.आर रविन्द्र रघुवंशी , प्र.आर विजय चौबे, शिवकुमार यादव, आर.जगदीश दांगी, आर.कुलदीप , आर.आनन्द जाट एवं सायबर सेल जोन-02 से आर प्रवीण सिंह की अहम भूमिका रही ।

