भंवरकुआं पुलिस के हत्थे चढ़ी ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाली शातिर गैंग, ₹3.20 लाख का माल बरामद

इंदौर। पुलिस दर्पण

इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी एवं अन्य सामान चोरी करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां एवं वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹3 लाख 20 हजार बताई गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष दूधी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रही संपत्ति संबंधी चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पार्किंग में खड़े भारी वाहनों से बैटरियां चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। प्रकरण दर्ज कर जांच के दौरान क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें एक संदिग्ध ऑटो चालक दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो का पीछा कर आधुनिक तकनीक की सहायता से चार आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुदस्सीर खान उर्फ मेडी, रशीद खान, मोहसिन खान तथा सोनू उर्फ शहबाज शाह, सभी निवासी इंदौर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चोरी की बैटरियां तथा ऑटो क्रमांक MP09RB2062 जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष दूधी, प्रधान आरक्षक सोहन मोर्य तथा आरक्षक अंकित सिंह भदौरिया और जितेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!