रीवा से शहडोल लाई जा रही थी नशीली दवाओं की खेप, 792 टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

राकेश बिरला, रीवा | पुलिस दर्पण

रीवा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रीवा से नशीली दवाओं की खेप लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 792 नशीली टैबलेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।

रीवा से लेकर आ रहा था टैबलेट

पुलिस के अनुसार, आरोपी रीवा से नशीली टैबलेट लेकर शहडोल जिले में पहुंचा था। सूचना के आधार पर ब्यौहारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 792 नशीली टैबलेट बरामद हुईं।

मोटरसाइकिल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। बरामद टैबलेट की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली टैबलेट आरोपी को कहां से मिलीं और इन्हें शहडोल में किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!