कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की सख्त समीक्षा

हर घर जल अभियान पर कलेक्टर का सख्त रुख
गुणवत्ता, समय-सीमा और जवाबदेही से पूर्ण हों जल जीवन मिशन के कार्य, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
खरगोन / पुलिस दर्पण
जिले में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की सख्त समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, जल वितरण व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने ब्लॉकवार प्रगतिरत एवं लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका तत्काल हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कूप गहरीकरण, कूप बंधाई, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा विद्युत कनेक्शन जैसे आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्व-सहायता समूहों द्वारा की जा रही जल कर वसूली की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि वसूली प्रक्रिया नियमित, व्यवस्थित और पारदर्शी होनी चाहिए, जिससे ग्राम पंचायतें जल प्रबंधन में आत्मनिर्भर बन सकें।
महेश्वर और बड़वाह क्षेत्र की जल वितरण व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वालमैन की कमी को गंभीरता से लिया और जहां पद रिक्त हैं वहां तत्काल नियुक्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही जल निगम और पंचायत की संयुक्त टीम बनाकर गांवों में बैठक आयोजित कर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पंचायत विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी नल-जल उपभोक्ताओं का पंजीकरण पंचायत दर्पण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराया जाए, जिससे ऑनलाइन जल कर वसूली की व्यवस्था शुरू हो सके। इससे नागरिकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलने के साथ ही पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने कहा कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या को हल्के में नहीं लिया जाएगा। आमजन को निर्बाध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे, सभी जनपद सीईओ एवं पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!