विकास पाण्डेय पुलिस दर्पण न्यूज़
शहडोल । शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ा घाट में ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु की दुखद घटना सामने आई है।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने संज्ञान लेते हुए दोनों बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के तहत दोनों मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले गड्ढों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतें तथा बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें।

