कलेक्टर की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

पुल – पुलिया पर जलभराव होने की स्थिति में वाहनों की आवाजाही रोके – कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर / पुलिस दर्पण
    कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शत प्रतिशत समग्र आईडी बनाने और बच्चों के नामांकन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अभियान चलाकर संलग्न सभी वाहनों के फिटनेस, बीमा, ड्राइवरो के लायसेंस आदि की जाँच करने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान पुल पुलिया पर जलभराव होने की स्थिति में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन पुल पुलियाओं को पार नहीं करे तथा नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर नियमित रूप से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
    कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को नियमित रूप से स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने, जिला चिकित्सालय में ईलाज कराने आए मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं उनका ईलाज कराने सहित अन्य निर्देश दिये। उन्होंने गर्भवती माताओं की समग्र ईकेवायसी कराने, एएनसी रजिस्ट्रेशन करने तथा सोनोग्राफी सेंटर पर सोनोग्राफी प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की योजना के तहत प्रत्येक माह की 09 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए निजी (प्राइवेट) अस्पतालों/सोनोग्राफी केंद्रों पर निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिले यह सुनिश्चित करें।

    कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी राजस्व अधिकारियों, कृषि, सहकारिता को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र के उर्वरक केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने, वर्षाकाल से पूर्व प्राप्त सभी सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतो के सीईओ को निर्देश दिये हैं कि समग्र आईडी का सत्यापन कराएं तथा ऐसे व्यक्ति जो शाजापुर में निवासरत नहीं हैं समग्र आईडी से विलोपित करने एवं जिन व्यक्तियों की समग्र आईडी नहीं है उनकी समग्र आईडी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान करें।

     कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम के लक्ष्यों की पूर्ति करने, जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने, वर्षा के पूर्व नदी-नालियों की साफ-सफाई कराने, जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान करें। साथ ही उन्होंने पीएम आवास योजना 2.0 अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति कराने तथा जीर्ण-शीर्ण भवनों को चिन्हांकन कर डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की जर्जर भवन में किसी प्रकार की गतिविधियां या कार्य संचालित नहीं हो, इस संबंध में बीईओ, बीआरसी, सीडीपीओ से प्रमाणीकरण लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री बाफना ने महिला एवं बाल विकास विभाग को अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों को जल्द पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन के लिए जनपद पंचायत वार 03 दिवसीय शिविर आयोजित कर लक्ष्यों की पूर्ति कराने के निर्देश दिए।

   कलेक्टर सुश्री बाफना ने जल निगम के अधिकारी को निर्देश दिये दिये कि अवागमन में नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए रोड रेस्टोरेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं।

   कलेक्टर सुश्री बाफना ने सहकारिता विभाग की समीक्षा में धारा-85 के प्रकरणों में प्रगति लाने एवं शाखावार लक्ष्य निर्धारित कर क्रेडिट कार्ड वितरण कराने के निर्देश दिये। पशु पालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी को विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश दिये।

   इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें का निराकरण करने, सीएसआर, धर्मस्व के कार्य, न्यायालयवार रीडर एवं पीओ लॉगिन पर लंबित प्रकरणों, संबल योजना, वृंदावन योजना, जनआकांक्षा, ई सेवा पोर्टल सहित अन्य कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की।      

   इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुजालपुर श्री राजकुमार हलदर, गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा, श्रीमती अंकिता पाटकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *