जल अर्पण दिवस एवं नलजल योजना हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित

जल प्रबंधन में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, नलजल योजनाओं का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण
जल अर्पण दिवस पर हुआ एमओयू, स्व-सहायता समूह संभालेंगे जलकर संग्रहण और योजना संचालन
बड़वानी / पुलिस दर्पण संवाददाता
जिले में ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जल अर्पण दिवस एवं नलजल योजना हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बड़वानी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों की नलजल योजनाओं का हस्तांतरण तथा जलकर संग्रहण के लिए ग्राम पंचायतों और स्व-सहायता समूहों के बीच एमओयू संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम संगठन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत ठीकरी की ग्राम पंचायत दवाना, पलासिया एवं लखनगांव की नलजल योजनाओं का हस्तांतरण एवं एमओयू प्रक्रिया पूर्ण की गई। वहीं जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत छोटी खरगोन में भी जलकर संग्रहण के लिए अनुबंध संपन्न कराया गया। सरपंचों, सचिवों और स्व-सहायता समूहों की उपस्थिति में ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने नलजल योजनाओं के सफल संचालन, रखरखाव और जल प्रबंधन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन में जनभागीदारी बढ़ेगी तथा योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित होगी।
जल अर्पण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण जल प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!