बड़वानी की बेटी ने बढ़ाया देश का मान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को किया सम्मानित

एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली मिडफील्डर स्नेहा का ओमान में होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5s के लिए भारतीय अंडर-18 टीम में फिर हुआ चयन।

बड़वानी / पुलिस दर्पण

बड़वानी जिले की प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दावदे को उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्नेहा को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि, पुष्पगुच्छ एवं खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विभाग के सचिव संदीप सिंह, संचालक (ADGP) अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक बालू यादव, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री संतरा निनामा, हॉकी प्रशिक्षक मुकेश राठौर एवं रामजय चौहान सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। इस सफलता में मिडफील्डर स्नेहा दावदे की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।
स्नेहा के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए हॉकी इंडिया ने उन्हें एक बार फिर भारतीय अंडर-18 टीम में स्थान दिया है। अब वह 20 से 25 जुलाई 2026 तक ओमान में आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5s में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्नेहा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सम्मान पर लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, जिला हॉकी संघ, खेल विभाग के अधिकारियों तथा खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बड़वानी की बेटी स्नेहा दावदे की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!