अंधे हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

रास्ते के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हत्या कर शव कुएं में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर। सागर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

दिनांक 22 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे मृतक कुंजन यादव (40 वर्ष) पिता बृजलाल यादव, निवासी सरई वन, अपने घर से खेत पर खाना लेकर गया था। अगले दिन 23 जून 2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे उसका शव प्रहलाद राजपूत के कुएं में मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं गहन पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक कुंजन यादव एवं आरोपी मदन गोंड के बीच खेत के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

विवेचना में ज्ञात हुआ कि 22 जून 2026 की रात्रि जब कुंजन यादव अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी मदन गोंड एवं उसके पुत्र आकाश गोंड ने अपने खेत पर बनी टपरिया के पास उसे रोक लिया। रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके सिर, आंख, हाथ एवं पीठ पर गंभीर प्रहार किए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को घसीटकर समीप स्थित कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी तथा
एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी मदन गोंड एवं आकाश गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका

प्रकरण के सफल खुलासे में थाना प्रभारी श्री अजय प्रताप सिंह, सउनि राकेश भट्ट, प्रधान आरक्षक भरत चौबे, आरक्षक देवेन्द्र तिवारी, अमित थापा, वीरेन्द्र, ऋषभ एवं संजय की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!