स्कूल के तुगलकी फरमान का विरोध, अभिभावकों में आक्रोश,मासूम बच्चे असमंजस में

केंट बोर्ड कटंगा स्वामी विवेकानंद स्कूल के तुगलकी फरमान का विरोध, अभिभावकों में आक्रोश,मासूम बच्चे असमंजस में।

हिन्दुओं की सरकार में केंट बोर्ड कटंगा स्वामी विवेकानंद स्कूल में अचानक हिन्दी मीडियम बंद करने का विरोध
जबलपुर ‌। जबलपुर केंट बोर्ड कटंगा स्वामी विवेकानंद हायर सेकंडरी स्कूल में अचानक तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया कि 6 से 9 वीं कक्षा तक के हिन्दी मीडियम के बच्चों को केंट बोर्ड के लाल स्कूल और गोराबाजार स्थित स्कूल में भेजने या टी सी लेने के आदेश का हिटलरशाही निर्णय लिया गया ।

जिससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हो गया और फिर उनके द्वारा जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी से संपर्क कर उनकी आपत्ति करने एवं न्यायोचित बात रखने बुलाया गया जहां पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब एवं मध्यम परिवारों के मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्हें इसी स्कूल में नियमित किया जाए अचानक इस तरह का तुगलकी फरमान स्वीकार नहीं किया जाएगा अन्यथा इसके विरुद्ध धरना प्रदर्शन एवं पास्को एक्ट के तहत् FIR दर्ज कराई जाएगी तो वहां उपस्थित अधिकारी ने आश्वस्त किया कि ऐसा नहीं होगा,तब जाकर कन्हैया तिवारी के साथ साथ अभिभावकों का भी आक्रोश शांत हुआ बच्चों के अभिभावकों से इसी वर्ष अप्रैल माह में CBSE के फार्म भी भरवा लिए गए थे, और सभी ने हजारों रुपए की किताबें भी खरीद ली थीं और ड्रेस भी खरीदने वाले थे,स्कूल की ओर से इस दौरान कोई भी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई कि बच्चों का एडमिशन हुआ है अथवा नहीं इन्हीं लापरवाहियों का खामियाजा बच्चों और उनके गरीब परिवारों को भुगतने छोड़ दिया गया था जिस पर सख्त आपत्ति के बाद राहत मिली और यदि स्कूल जनविरोधी निर्णय लेता है तो सभी अभिभावकों ने धरना,आंदोलन प्रदर्शन की चेतावनी दी कि बच्चों के भविष्य और उनके परिवार को इस अत्याचार को सहन करने नहीं दिया जाएगा,इस दौरान सैकड़ो की संख्या में अभिभावक, माताएं बहनें एवं मासूम बच्चे उपस्थित थे ‌।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!