जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार, उमड़ी खरीदारों की भीड़

रतलाम के जैविक हाट बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, 34 हजार रुपये से अधिक के प्राकृतिक उत्पादों की हुई बिक्री
रतलाम / पुलिस दर्पण
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषकों ने भाग लिया, जहां उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल, देसी घी, शहद, दूध तथा अन्य प्राकृतिक उत्पादों की खरीदारी की।
धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु ने अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली की बिक्री कर 15 हजार रुपये का कारोबार किया। वहीं बांगरोद के श्री उमेश धाकड़ ने घी एवं दूध, सादाखेड़ी के श्री दिलीप धाकड़ ने 3,820 रुपये का शहद, करिया के श्री दिलीप पाटीदार ने 13 हजार रुपये का देसी घी, श्री तेजराम सांखला ने 1,500 रुपये की जैविक सब्जियां, रतलाम के श्री प्रवीण पाटिल ने 820 रुपये के जैविक उत्पाद तथा लुनेरा के श्री नंदकिशोर पटेल ने जैविक गेहूं का विक्रय किया।
जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में कुल 34,540 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को उनके जैविक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा आमजन को रसायनमुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!