श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण शताब्दी वर्ष को लेकर भाजपा नामली मंडल ने बनाई रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन।

पंचेड़ की जैन धर्मशाला में आयोजित कामकाजी बैठक में वृक्षारोपण, ‘मन की बात’ और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तय।

रतलाम / पुलिस दर्पण

रतलाम । नामली, भारतीय जनता पार्टी नामली मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक मंगलवार को पंचेड़ स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण शताब्दी वर्ष, वृहद वृक्षारोपण अभियान, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सहित आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।

बैठक में मंडल प्रभारी अनिता कटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेकानंद चौधरी, मंडल महामंत्री अजय जोगचंद, तेजेंद्रसिंह शक्तावत सहित मंडल पदाधिकारी, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!