कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित

सीहोर / पुलिस दर्पण

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिलेभर से आए 65 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री रविंद्र परमार, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!