ग्राम पंचायत मानकचौक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करीब 10 लाख रुपए की सौगात दी

सागर । जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राहतगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मानकचौक में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लगभग 10 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा में सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है तथा हर घर तक पेयजल पहुंचाने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमान्य लोधी,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पटेल सरपंच श्रीमती मुन्नीबाई/अमरसिंह,सचिव साहब सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!