बैठक में वर्षभर के आय-व्यय का प्रस्तुत किया गया लेखा-जोखा, नवगठित टीम को समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
नामली / रतलाम । पुलिस दर्पण
रतलाम । श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में कुमावत समाज युवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान श्री चारभुजा नाथ के जयघोष के साथ हुई। इस दौरान संगठन द्वारा वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्री राजेश माकड़ी को अध्यक्ष, श्री रवि धारवा को उपाध्यक्ष, श्री चेतन लाड को कोषाध्यक्ष तथा श्री देवेन्द्र सोलंकी को सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, समाजहित के कार्यों को गति देने तथा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक का समापन समाज की एकता, सहयोग और विकास के संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

