मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के कर्तव्यनिष्ठ, लोकप्रिय एवं ऊर्जावान अधिकारी अरुण पाण्डेय जी को डीएसपी पद पर पदोन्नति

शहडोल । सिंगरौली जिले में कोतवाली थाना प्रभारी के रूप में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा से विशेष पहचान बनाने वाले तथा वर्तमान में जिला शहडोल के सोहागपुर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ आदरणीय अरुण पाण्डेय जी को पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधिकारियों द्वारा स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, समर्पण एवं पुलिस सेवा के प्रति निष्ठा का सम्मान है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग, प्रदेशवासियों तथा सिंगरौली जिलेवासियों की ओर से अरुण पाण्डेय जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, मुस्कुराते रहें तथा अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और सेवाभाव से समाज एवं पुलिस विभाग का गौरव निरंतर बढ़ाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!