रतलाम में संध्याकालीन शिविरों का दूसरा चरण जारी

14 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर ही हुआ समाधान

रतलाम | पुलिस दर्पण

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में सोमवार को वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविरों के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के प्रयास किए गए।

पीओ डूडा अरुण कुमार पाठक ने बताया कि शिविरों में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

प्राप्त शिकायतों में 03 पेयजल एवं 09 स्वच्छता से संबंधित थीं। पेयजल की 03 शिकायतों में से 02 का तत्काल समाधान किया गया, जबकि स्वच्छता की 09 शिकायतों में से 07 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

इसके अलावा पेड़ कटाई एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित 02 शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इन मामलों में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए।

प्रशासन का उद्देश्य संध्याकालीन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वार्ड स्तर पर आयोजित ये शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद को भी मजबूत बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!