गौ सम्मान आवाहन अभियान

विकास पाण्डेय सहसंपादक पुलिस दर्पणन्यूज़ उमरिया

उमरिया । जुलाई 2026 (गौ सम्मान दिवस) के पावन अवसर पर उमरिया में गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत प्रातः श्री राम मंदिर, पुराना पड़ाव में “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र का सामूहिक संकीर्तन संपन्न हुआ, जिसमें मातृशक्ति, युवाशक्ति तथा गौमाता के प्रति श्रद्धा और सम्मान रखने वाले नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता प्रदान की।

संकीर्तन के उपरांत सभी सहभागी श्री राम मंदिर से विनोबा मार्ग, गांधी चौक एवं जयस्तंभ चौक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुँचे, जहाँ माननीय जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी, माननीय प्रधानमंत्री जी, महामहिम राज्यपाल जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम जन-प्रार्थना पत्र समर्पित किया गया।

यह अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं निस्वार्थ जन-जागरण अभियान है, जिसका उद्देश्य गौमाता के सम्मान, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा सेवा, सुरक्षा और सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस अभियान में अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालु नागरिकों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं सहयोगी बंधुओं के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!