कटनी में DSP नेहा पच्चीसिया पर वसूली के आरोप, SP ने की तत्काल कार्रवाई, जांच के आदेश

कटनी। पुलिस दर्पण

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में डीएसपी (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की है। सीएसपी के वाहन चालक को निलंबित कर दिया गया है तथा सीएसपी से तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया गया है।

पूरे प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कमल मौर्य को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने 22 जुलाई को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वाहन चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोककर 30 हजार रुपये की मांग की गई।

आरोप है कि मौके पर 25 हजार रुपये नकद लिए गए, जबकि शेष 5 हजार रुपये अगले दिन चालक के माध्यम से मंगवाए गए। हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्टर बाद में अपने लगाए गए आरोपों से पलट गया। इसके बावजूद पुलिस अधीक्षक ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके।

फिलहाल जांच जारी है और पुलिस विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले ने जिले में पुलिस कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!