80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने ध्वजारोहण किया।

जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाइव प्रसारण, सभी ने पूरे मनोयोग से देखा और सुना मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

देवीनाथ लोखंडे सह संपादक पुलिस दर्पण दक्षिण मध्य प्रदेश

बैतूल 15 अगस्त,2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह बडे़ ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़ें गए। आकर्षक परेड प्रस्तुति के बाद उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदेमातरम के सामूहिक गायन ने देशभक्ति की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश वाचन को बड़ी एलईडी के माध्यम से देखा व सुना गया। सभी ने पूरे मनोयोग से मुख्यमंत्री जी के संदेश को देखा और सुना। जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ सोनवणे ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर संदेश का वाचन किया और जिले के सभी नागरिकों को बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरे जिले में देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों के आयोजन किए गए।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान मानसरोवर द स्कूल बडोरा ने “संदेसे आते है और वो मिटटी के बेटे” गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय पी.एम. श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल ने “वंदे मातरम” तथा आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा के विद्यार्थियों ने “बिरसा मुंडा जंगल रखवाला” पर  मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी प्रकार जनजातिय कार्य विभाग कन्या छात्रावास बैतूल के विद्यार्थियों ने “वन्दे मातरम श्रेष्ठ भारत, एक भारत” गीत पर तथा शासकीय कन्या क्रीडा परिसर, हमलापुर बैतूल के विद्यार्थियों ने ” झूमर जा रे पडकी झूमर” गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर बैतूल, द्वितीय स्थान पर आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा तथा तृतीय स्थान पर शासकीय अनुसूचित जनजातिय कार्य विभाग कन्या छात्रावास बैतूल रही।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत      

 इस अवसर पर अतिथियों ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों तथा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस सहित अन्य विभागों के, अपने पदीय कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य संपादन के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर चिचोली ब्लॉक की एएनएम श्रीमती ममता रघुवंशी को राज्य से प्राप्त प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। जिले में स्कैनिंग कार्य, अभिलेख सत्यापन, गिरदावरी कार्य,  मानदेय भुगतान, पटवारी की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली में उत्कृष्ट कार्य पर तकनीकी सहायक श्री संदीप निरापुरे, संस्थागत प्रसव एवं नवजात शिशु की देखभाल और टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए नर्सिंग ऑफिसर प्रा.स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही श्रीमती माधुरी माकोड़े, सीवियर एनीमिया चिन्हाकन, मैनेजमेंट  वर्ष 2024 25 में शिशु मृत्यु एवं बाल मृत्यु की संख्या शून्य होने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य पर सीएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र खपरिया, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं चतुर्थ जांच शत प्रतिशत करने पर एएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ससुन्द्रा श्रीमती नीलिमा चौरे, टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर एएनएम उप स्वास्थ्य केंद्र गढ़ा,  शाला के वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों का सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के उत्कृष्ट प्रयास कार्य के लिए घोड़ाडोंगरी प्राचार्य श्री  विवेक तिवारी, माननीय उच्च न्यायालय के प्रकरणों से निराकरण में विशेष सहयोग प्रदान करने पर पटवारी बैतूल श्री घनश्याम लोखंडे, अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त शासन के विभिन्न योजना का संपादन एवं समन्वय करने पर पटवारी श्री निखिल देशमुख को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 इसके अलावा विभागीय योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री सतीश पवार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संदीप पाटिल, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री सरवन एस मरकाम, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था श्री शुभम वानखेडे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री नरेंद्र कुमार गौतम, उपसंचालक पशु डॉ.सुरजीत सिंह, स्टेनोग्राफर कलेक्टर श्री मुकेश कुमार गुमास्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 इसी प्रकार जिले में समय सीमा के भीतर त्रुटि रहित एवं सर्वप्रथम चार्ज की एचएल में मकान गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर तहसीलदार श्रीमती कीर्ति डेहरिया, थाने में लंबित अपराधों के निराकरण, अज्ञात हत्या के अनसुलझे प्रकरणों के निराकरण में थाना प्रभारी साइखेड़ा के उप निरीक्षक भैयालाल उईके, लूट, एनडीपीएस महिला संबंधी मामलों की उत्कृष्ट विवेचना के लिए थाना सारणी उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, महिला संबंधी शिकायतों में त्वरित कार्यवाही एवं समय समय पर कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करने के लिए महिला थाना प्रभारी बैतूल निरीक्षक कविता नागवंशी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

आकर्षक परेड प्रस्तुत करने वाली विभिन्न बलों की टुकडियों को किया पुरस्कृत
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करने वाली विभिन्न बलों की टुकडियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। परेड ग्रुप ए में जिला पुलिस बल बैतूल ने प्रथम स्थान, वन विभाग बैतूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परेड ग्रुप बी में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल प्रथम स्थान, शासकीय महारानी लक्ष्मी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

परेड ग्रुप सी में राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज बैतूल  प्रथम स्थान, लिटिल फ्लावर स्कूल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड ग्रुप डी में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज रेड क्रॉस प्रथम स्थान तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल एनसीसी जूनियर डिवीजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा परेड कमांडर श्री प्रदीप रघुवंशी रक्षित निरीक्षक बैतूल,  मुख्य कमांडर शैफा हासमि को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं अनहद म्यूजिक महाविद्यालय टीम को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के मधुर गायन पर पुरुस्कृत किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती कृष्ण हजारे एवं श्री डेनी ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!