नामली/रतलाम। पुलिस दर्पण
नामली/रतलाम। सेवा संकल्प अभियान के तहत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नामली के शासकीय महाविद्यालय, सैलाना रोड परिसर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में आकर्षक रंगोली के साथ विद्युत सजावट की गई।
आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिता रजनीश परिहार, उपाध्यक्ष पूजा श्रीनाथ योगी , विधायक प्रतिनिधि संजय मेहता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र परिहार सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (रतलाम ग्रामीण) आर्ची हरित, तहसीलदार महेंद्रसिंह डांगी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासीर अली, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्रसिंह फिरोजिया, पटवारी टीकमसिंह चौहान सहित शिक्षा विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा एल्डरमैन कीर्ति जायसवाल, अजय जोगचंद, बाबूलाल कर्णधार, मदनलाल परमार, नंदराम टेलर, राधेश्याम राठौड़, राधेश्याम तलोदिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक पटेल, भीमसिंह राठौर, श्यामसुंदर परिहार, बद्रीलाल गुर्जर, रामसिंह हरोड़, घनश्याम सिंह राठौर, दीपक शर्मा एवं राजेश राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दीपों की रोशनी और विद्युत सजावट से महाविद्यालय परिसर आकर्षक नजर आया। आयोजन में सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिक सहभागिता और सामाजिक सेवा की भावना का संदेश दिया गया।

