अम्बामाली के जंगल में अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट, 1500 किलो महुआ लहान जब्त

सांवरी पुलिस की कार्रवाई, तीन हाथ भट्टियों की सामग्री मौके पर नष्ट

निर्मला पहाडे ब्यूरो प्रमुख छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण पर रोक लगाने के लिए लावाघोघरी थाना क्षेत्र की सांवरी चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम अम्बामाली के जंगल में नाले के पास अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट की। पुलिस ने मौके पर तीन हाथ भट्टियों से संबंधित सामग्री और करीब 1500 किलो महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को ग्राम अम्बामाली के जंगल में नाले के पास अवैध रूप से महुआ कच्ची शराब बनाने की सामग्री लावारिस अवस्था में मिली थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन तथा लावाघोघरी थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में सांवरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, आरक्षक रविंद्र दुबे, विजय सनोडिया, रम्मू सिंह और सैनिक नेमीचंद्र की भूमिका रही।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!