अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 27 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

भोपाल / पुलिस दर्पण

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने एफटीएल (फुल टैंक लेवल) से 33 मीटर के दायरे में किए जा रहे अवैध निर्माणों को हटाते हुए करीब 27 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी श्री विनोद सोनकिया के नेतृत्व में तहसीलदार श्री अतुल शर्मा, नायब तहसीलदार श्री शुभम जैन, नायब तहसीलदार श्री राकेश पिप्पल, राजस्व निरीक्षकों एवं संबंधित पटवारियों की मौजूदगी में की गई।
ग्राम मेंडोरी, तहसील हुजूर में स्थित खसरा नंबर 322 (1.100 हेक्टेयर) एवं खसरा नंबर 323 (0.490 हेक्टेयर) सहित कुल 1.590 हेक्टेयर भूमि पर राजीव द्विवेदी द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यह भूमि मुनतियाज अली पुत्र इश्तियाक अली के नाम दर्ज है। प्रशासन ने यहां अनाधिकृत निर्माण हटाते हुए लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को मुक्त कराया।
इसी प्रकार ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत स्थित खसरा नंबर 296 (1.570 हेक्टेयर) भूमि, जो शाहवाज खान पुत्र एम. ए. खान के नाम दर्ज है, पर भी अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। राजस्व दल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त किया। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 15 करोड़ रुपये बताया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!