ग्राम घुघरी में 15 वन्यजीवों की मौत, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

13 चीतल और 2 सांभर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा।

कटनी / पुलिस दर्पण

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुघरी में एक साथ 13 चीतल एवं 2 सांभर सहित कुल 15 वन्यजीवों की मौत की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और वन विभाग हरकत में आ गया। वन मंडल के एसडीओ से सूचना प्राप्त होने पर सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा के निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डॉ. नीता मनोचा ने बताया कि चिकित्सकीय दल ने मौके पर पहुंचकर सभी मृत वन्यजीवों का विधिवत पोस्टमार्टम किया। साथ ही मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक नमूने एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही वन्यजीवों की मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
वन विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार घटना की सतत निगरानी की जा रही है तथा वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!