एक ही बस में सवार होकर मकड़ाई की ‘सांझ चौपाल’ पहुंचे जिला अधिकारी

हरदा /पुलिस दर्पण ग्रामीण

हरदा । क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा “सांझ चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार 9 जुलाई को जिले के ग्राम मकड़ाई में सांझ चौपाल का आयोजन किया गया है।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित सभी जिला अधिकारी इस सांझ चौपाल में सम्मिलित होने के लिए एक ही बस में कलेक्टर परिसर से रवाना हुए। प्रशासन की यह पहल “टीम वर्क” और “ग्राम के प्रति प्रतिबद्धता” का संदेश देती है।
कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि “सांझ चौपाल” में सभी विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहेंगे ताकि कोई भी आवेदक बिना समाधान के न लौटे। सांझ चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की राजस्व, पेंशन, राशन, बिजली, पानी, आवास सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!