देवास पुलिस का जिला स्तरीय CM हेल्पलाइन शिविर: सैकड़ों शिकायतों पर मौके पर सुनवाई, कई मामलों का त्वरित निराकरण

देवास | पुलिस दर्पण

देवास । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (उज्जैन ज़ोन) राकेश गुप्ता के निर्देशन में मंगलवार को देवास जिले में जिला स्तरीय CM हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम सहित जिले के सभी थाना परिसरों में एक साथ आयोजित इस विशेष अभियान में सैकड़ों शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी एवं सभी थाना प्रभारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई की। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए संबंधित थानों में भी विशेष शिविर लगाए गए, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सकी।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि एडीजी राकेश गुप्ता एवं डीआईजी नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हुआ और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!