मंदसौर। पुलिस दर्पण
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम बरखेड़ा देव पहुंचकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने राशन वितरण व्यवस्था, हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के आमजन तक पहुंचे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जन-विश्वास अभियान के तहत प्रदेश सरकार प्रत्येक शुक्रवार को आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रही है।

