शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों तक रही बेहतर समन्वय व्यवस्था
देवीनाथ लोखंडे सह संपादक पुलिस दर्पण पत्रिका/ न्यूज पोर्टल दक्षिण मध्य प्रदेश
बैतूल। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों एवं प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने अपनी सजगता और कार्यकुशलता का परिचय दिया। जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कहीं भी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी रखी। एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम, गंज थाना प्रभारी नीरज पाल, कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया तथा आठनेर थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार सहित पुलिस टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को संभाला।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन एवं रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन में शामिल होने की अपील की। पुलिस की मुस्तैदी और बेहतर समन्वय के कारण विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
पुलिस की सक्रियता बनी आयोजन की मजबूत सुरक्षा कवच
विश्व आदिवासी दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा। पुलिस की संवेदनशीलता, अनुशासन और तत्परता को लेकर नागरिकों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
बैतूल पुलिस की यह कार्यशैली कानून-व्यवस्था के साथ जनभावनाओं के सम्मान और शांतिपूर्ण आयोजनों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

