स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरे सीढ़ियों पर

राजस्थान,पाली। सोजत तहसील क्षेत्र के सारंगवास गांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों को सीढ़ियों पर नीचे रखे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था को महापुरुषों के सम्मान के विपरीत बताते हुए आपत्ति जताई।

बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर, रवीन्द्रनाथ टैगोर, महाराणा प्रताप, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य महान व्यक्तित्वों की तस्वीरें सीढ़ियों के पास/ऊपर रखी गई थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी रास्ते से लोगों के आने-जाने के कारण तस्वीरों के ऊपर पैर पड़ने की स्थिति बन रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने इस संबंध में प्रधानाचार्य ठगलाराम लेहवा से भी आपत्ति जताई और तस्वीरों को सम्मानजनक स्थान पर रखने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद तस्वीरों की व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा राष्ट्रीय महापुरुषों के सम्मान को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, प्रधानाचार्य का पक्ष और घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने आना बाकी है। इसलिए मामले में जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि तस्वीरें किस उद्देश्य और परिस्थिति में वहां रखी गई थीं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!