महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, जबलपुर में विशाल जनसभा को किया संबोधित।
जबलपुर / पुलिस दर्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रानी दुर्गावती की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग एवं समाज के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने रानी दुर्गावती के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से वीरांगना के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सम्मान और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *