डीजीपी और कॉन्सुल जनरल के बीच शिष्टाचार भेंट

वैश्विक सहयोग से सुरक्षित समाज की दिशा में कदम: डीजीपी कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल की मुलाकात

भोपाल / पुलिस दर्पण

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सोमवार को नीदरलैंड के मुंबई स्थित कॉन्सुल जनरल नबील ताउआती ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आधुनिक पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, जन-जागरूकता तथा द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘सेफ क्लिक 2.0’ तथा ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ जैसे जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, तकनीकी नवाचार और प्रभावी जागरूकता अभियान ही सुरक्षित, साइबर-सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की मजबूत नींव हैं।
नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने भी आधुनिक पुलिसिंग और साइबर अपराधों की रोकथाम के क्षेत्र में अनुभव साझा करते हुए सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए। बैठक में वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार कौस्तुभ परिहार एवं वरिष्ठ कृषि सलाहकार प्रसाद पारते भी उपस्थित रहे।
यह शिष्टाचार भेंट वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करने तथा आधुनिक पुलिस व्यवस्था एवं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी समन्वय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!